कैफे से युवक को जबरन उठाकर ले गए शहर से बाहर मारपीट की, मामला हुआ दर्ज

बीकानेर. बीकानेर में एक युवक को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
रानीसर बास निवासी अभिषेक को बदमाशों द्वारा एक कैफे से जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित अभिषेक के अनुसार आरोपी उसे गाड़ी में डालकर शहर से बाहर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में अभिषेक ने इरफान, अदनान, सादिक सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला रुपये के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

