नव संवत् 2083 के स्वागत में ‘ब्रह्मनाद’ का आयोजन, घर-घर किया जा रहा जनसंपर्क
Bikaner News Dharm Karam

नव संवत् 2083 के स्वागत में ‘ब्रह्मनाद’ का आयोजन, घर-घर किया जा रहा जनसंपर्क

Mar 14, 2026

 

बीकानेर। बीकानेर की पावन धरा पर नव संवत् 2083 के आगमन के उपलक्ष्य में हिंदू नववर्ष महोत्सव ‘ब्रह्मनाद’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 18 मार्च को स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा।

इस अवसर पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध झलक प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजन को सफल बनाने के लिए बीकानेर सांस्कृतिक मंच के सदस्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

संयोजक समिति के सदस्य उमाकांत व्यास ने बताया कि ‘ब्रह्मनाद’ कार्यक्रम बीकानेरवासियों के हृदय को स्पर्श करने वाला होगा और इससे भारतीय संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी इस कार्यक्रम को शहर की जनता का भरपूर स्नेह और समर्थन मिला था। इस बार कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए कई नए और रोचक सांस्कृतिक आयोजन शामिल किए गए हैं।