बीकानेर में इस जगह हुई तेंदुए की मौत, ग्रामीणों पर हमले की आशंका, वनविभाग और पुलिस पहुंची

बीकानेर. जिले के बज्जू क्षेत्र के 6 BDY इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक तेंदुए की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार दिया, हालांकि मामले की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार 6 BDY क्षेत्र में खाळे में तेंदुए का शव मिला। राववाला निवासी सदाम खान और आदिल खान ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।
रणजीतपुरा थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमले की कोशिश की थी, जिसके बाद यह घटना हुई। हालांकि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।

