वीरेंद्र किराडू फिर संभालेंगे जिला उद्योग संघ के सचिव पद की कमान
Bikaner News Business

वीरेंद्र किराडू फिर संभालेंगे जिला उद्योग संघ के सचिव पद की कमान

Mar 28, 2026

 

बीकानेर. बीकानेर जिला उद्योग संघ में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में आयोजित पहली कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वीरेंद्र किराडू को एक बार फिर सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

इसके साथ ही पारस डागा को कोषाध्यक्ष तथा श्यामसुन्दर सोनी को संयुक्त सचिव का पदभार दिया गया है। इन नियुक्तियों पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सहमति जताई

 

 

 

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत, पारदर्शी कार्यशैली और उद्योगपतियों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई टीम उद्योग जगत से जुड़े हर सदस्य की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगी और बीकानेर के औद्योगिक, व्यापारिक व सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में सचिव रहते हुए वीरेंद्र किराडू ने संगठन के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें पुनः इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पारस डागा ने पूर्व में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, जबकि श्यामसुन्दर सोनी ने बिना किसी पद के भी संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके चलते उन्हें संयुक्त सचिव बनाया गया है।

 

 

 

 

बैठक में नियमानुसार विजय कुमार चांडक, मनीष सिपानी, राजेश झंवर एवं मोहित करनानी को सहवरण सदस्य के रूप में टीम में शामिल किया गया। साथ ही अन्य विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति भी जल्द करने की बात कही गई।

 

 

 

 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन, अरविंद चौधरी, पिंटू राठी, भंवरलाल चांडक सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।