नोखा में बड़ा हादसा टला, कार की टक्कर से ट्रांसफॉर्मर गिरा, मची अफरा-तफरी
Bikaner News

नोखा में बड़ा हादसा टला, कार की टक्कर से ट्रांसफॉर्मर गिरा, मची अफरा-तफरी

Mar 28, 2026

 

बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मालू चौक क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने विद्युत ट्रांसफॉर्मर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 11,000 केवी की बिजली लाइन का पोल सीधे गाड़ी पर आ गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घबरा गए।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफॉर्मर और पोल अचानक झुककर वाहन पर गिर पड़े। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि टल गई।