जैन पब्लिक स्कूल में छात्र का जन्मदिवस प्रेरणादायक अंदाज में मनाया

बीकानेर। श्री जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र पुलकित गुप्ता का जन्मदिवस सादगीपूर्ण लेकिन प्रेरणादायक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य रूप श्री सिपानी ने पुलकित गुप्ता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। साथ ही उन्होंने छात्र की मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान शिक्षक विश्वजीत गॉड एवं कक्षा अध्यापक ने पुलकित गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के अन्य शिक्षकों और सहपाठियों ने भी उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में पुलकित गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार से मिला यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे आगे और अधिक मेहनत कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

