श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा बीकानेर का जनसैलाब, स्व. रामदेव को दी भावभीनी विदाई

बीकानेर. सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र वर्मा के पिताश्री स्वर्गीय श्री रामदेव के निधन उपरांत मंगलवार को शहर में एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। डॉ. वर्मा के निजी आवास पर आयोजित इस सभा में बीकानेर के जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास तथा पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों में पूर्व प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, एसएसबी अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी, पूर्व अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी, मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. परमेंद्र सिरोही सहित अनेक चिकित्सकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही डॉ. हरदेव नेहरा, डॉ. नरेंद्र डारा, डॉ. मनोज माली, डॉ. जितेंद्र आचार्य, डॉ. स्वाती फलोदिया, डॉ. सुशील फलोदिया, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. पंकज टांटिया, डॉ. एम.एल. दवा, डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल, डॉ. सुमन बुडानिया, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. विनोद छिम्पा, डॉ. सी.एस. मोदी सहित अन्य कई चिकित्सकों की उपस्थिति रही।
मीडिया जगत से जुड़े बृजमोहन आचार्य, नवीन शर्मा, कुशाल शर्मा, योगेश खत्री, आनंद आचार्य, विनय थानवी, नरेश मारू, राजेश छगाणी, उमेश पुरोहित और राहुल मारवाह सहित कई पत्रकारों ने भी श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, संस्थापन अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय श्री रामदेव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आरएमएसआरयू के स्टेट सचिव सवाईदान चारण सहित फार्मा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय श्री रामदेव के सादगीपूर्ण जीवन, उनके संस्कारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन प्रेरणादायी रहा और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गौरतलब है कि स्वर्गीय श्री रामदेव का निधन 7 अप्रैल को कोटा में हुआ था। उनके निधन से न केवल वर्मा परिवार बल्कि पूरे बीकानेर में शोक की लहर है।

