रेलवे स्टेशन पर यात्री की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

बीकानेर। हरिद्वार से बाड़मेर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना महाजन रेलवे स्टेशन की है, जहां ट्रेन पहुंचने पर तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया गया।
जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय यात्री हरिद्वार से बीकानेर दवाई लेने के लिए जा रहा था। यात्रा के दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलने पर महाजन रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस पहुंची और यात्री को तुरंत महाजन अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन और अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए माहौल गमगीन हो गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के लिए जा रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

