इस दिन बीकानेर आएंगे देश के गृह मंत्री अमित शाह, सीमा चौकियों का निरीक्षण करेंगे
बीकानेर. देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 मई को बीकानेर दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि गृह मंत्री सीमा चौकियों का निरीक्षण करने के साथ-साथ सरहदी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का भी अवलोकन करेंगे। दौरे के दौरान वे राजस्थान के पांच बॉर्डर जिलों के कलेक्टर और एसपी के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे।
सीमा पार से बढ़ती तस्करी, सुरक्षा चुनौतियों और बॉर्डर मैनेजमेंट को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
दौरे की तैयारियों को लेकर राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने अधिकारियों के साथ वीसी के जरिए समीक्षा बैठक की। वहीं बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है।

