रामपुरा बस्ती में नमकीन चाट की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
Bikaner News

रामपुरा बस्ती में नमकीन चाट की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Jun 15, 2026

 

बीकानेर। रामपुरा बस्ती क्षेत्र में सोमवार सुबह एक नमकीन चाट की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा खाद्य सामग्री, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

जानकारी के अनुसार आग दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और संबंधित विभाग को सूचना दी। हालांकि आग से किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

 

 

दुकान में एलपीजी के सिलेंडर भी रखे हुए थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सिलेंडर खाली थे। यदि सिलेंडरों में गैस भरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था और आसपास की दुकानों व मकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी।

 

 

स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय रहते किए गए प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में दुकान मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।