पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 ग्राम एमडी के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर. बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगाशहर थाना क्षेत्र से 18 ग्राम एमडी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोपड़ा बाड़ी निवासी रितिक और पूनमचंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।
एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संगठित गिरोह की कठोर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों का संबंध कथित अजय उर्फ बाबा ग्रुप से बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

