हेमासर फांटे के पास भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को हेमासर फांटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को उपजिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ लाया जा रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।
फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

