इस गांव में देर रात चली गोलियां, एक युवक गंभीर घायल
बीकानेर। नोखा क्षेत्र के केड़ली गांव में देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गोली लगने से बाबूलाल जाट गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोली युवक के पेट में लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ जरनैल सिंह एवं सीआई अरविंद भरद्वाज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस ने घटनास्थल पर डेरा डाल रखा है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

