शिक्षकों की कमी पर फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल के गेट पर जड़ा ताला
बीकानेर. बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के डेलवा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया।
छात्रों का कहना है कि विद्यालय में 15 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 4 शिक्षक कार्यरत हैं, जिससे करीब 250 विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। छात्रों के समर्थन में ग्रामीण भी धरने पर बैठ गए और जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।

