पुनरासर हनुमान मंदिर के भव्य नव निर्माण का शुभारंभ, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने रखी पहली ईंट
Bikaner News

पुनरासर हनुमान मंदिर के भव्य नव निर्माण का शुभारंभ, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने रखी पहली ईंट

Jul 24, 2026

बीकानेर. जस्सूसर गेट के बाहर रजनी अस्पताल के पास स्थित पुनरासर हनुमान जी मंदिर के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मंदिर पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और नव निर्माण कार्य का विधिवत श्रीगणेश किया।

 

 

 

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान मदनलाल गहलोत, भगवान जी पुरी, अशोक सोनी, नत्थू सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट कमल साध, मेहताब सिंह, अशोक स्वामी, पुजारी रमेश स्वामी, सत्यनारायण, महावीर सोनी, गोवर्धन सोनी, आदित्य, सत्यनारायण प्रजापत, श्यामसुंदर स्वामी, जगदीश, राधाकिशन और बलदेव स्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि डॉ. कल्ला के परिवार की ओर से मंदिर निर्माण के लिए ईंटों की एक गाड़ी भेंट कर सहयोग की शुरुआत की गई। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग का संकल्प लिया।

 

 

 

मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग और पुनरासर हनुमान जी महाराज की कृपा से मंदिर का निर्माण भव्य स्वरूप में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। समिति ने क्षेत्रवासियों से मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की भी अपील की।