गुरु पूर्णिमा महोत्सव: विश्वजीत महादेव मंदिर में गुरु पूजन व महाप्रसादी 29 जुलाई को
Bikaner News Dharm Karam

गुरु पूर्णिमा महोत्सव: विश्वजीत महादेव मंदिर में गुरु पूजन व महाप्रसादी 29 जुलाई को

Jul 25, 2026

बीकानेर. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को विश्वजीत महादेव मंदिर, चौखूंटी फाटक के पास गुरु पूजन एवं महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

 

 

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम शाम 7 बजे से गुरु पूजन के साथ शुरू होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु गुरु चरणों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

 

 

 

इस धार्मिक आयोजन में पंडित कैलाश कुमार व्यास (मोरिया), पंडित ब्रजमोहन तथा पंडित अर्जुन व्यास की विशेष उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेने और गुरु कृपा का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

 

 

 

 

आयोजकों का कहना है कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण पर्व है। इसी भावना के साथ विश्वजीत महादेव मंदिर में गुरु पूजन, भजन-कीर्तन और महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है