11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के लिए स्कूलों और घर-घर पहुंचा निमंत्रण, बांटे पीले चावल
Bikaner News Dharm Karam

11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के लिए स्कूलों और घर-घर पहुंचा निमंत्रण, बांटे पीले चावल

Jul 25, 2026

बीकानेर. वंदेमातरम टीम ने आगामी 11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को बंगला नगर स्थित आयुष स्कूल और आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को कार्यक्रम के निमंत्रण स्वरूप पंपलेट एवं पीले चावल वितरित कर परिवार सहित आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान कामिनी विमल भोजक ने विद्यार्थियों को हनुमान चालीसा का महत्व बताते हुए कहा कि जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार मन, बुद्धि और चरित्र को मजबूत बनाने के लिए नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हनुमान जी सत्य, साहस, परिश्रम और आज्ञाकारिता की प्रेरणा देते हैं।

 

 

 

मुकेश जोशी ने कहा कि नियमित हनुमान चालीसा के पाठ से मानसिक तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। वहीं रामलाल बोबरवाल हलवाई ने कहा कि हनुमान चालीसा केवल धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संस्कारों का मार्ग है, जिससे स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास का विकास होता है।

 

 

 

शिवदयाल उपाध्याय और वंदेमातरम टीम के सदस्यों ने स्कूल परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

 

स्कूल के प्राचार्य चरणसिंह ने वंदेमातरम टीम के इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज में आध्यात्मिक जागरण का सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने अपने समस्त स्टाफ के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का भरोसा भी दिलाया।

 

 

 

इस अवसर पर भंवरलाल लिंबा, पुरुषोत्तम सुथार, शिवदयाल उपाध्याय, कामिनी विमल भोजक, मुकेश जोशी, राधा खत्री, रामलाल बोबरवाल हलवाई, कमल सैन, पुरुषोत्तम उपाध्याय, भवानी सुथार, शिवशंकर सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।