भाजपा गंगाशहर मंडल की बैठक में संगठन मजबूती और नगर निगम चुनाव की रणनीति पर मंथन
Bikaner News Politics

भाजपा गंगाशहर मंडल की बैठक में संगठन मजबूती और नगर निगम चुनाव की रणनीति पर मंथन

Aug 2, 2026

 

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल की आत्मनिर्भर एवं मासिक बैठक रविवार को मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने के साथ बीकानेर नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

 

 

बैठक की अध्यक्षता भाजपा बीकानेर शहर जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने की। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

 

 

 

गंगानगर के सह-प्रभारी एवं गंगाशहर मंडल के मार्गदर्शक मोहन सुराणा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी संत श्री रविदास जयंती और तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

 

बैठक में बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई। सभी वार्डों में संगठन को मजबूत करने, संभावित प्रत्याशियों के संबंध में जमीनी स्तर पर सर्वे कराने, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने तथा जीताऊ उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आगामी चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया।

 

 

 

बैठक के अंत में गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद मेघवाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में भाजपा की विजय के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की।

 

 

 

बैठक में गोविंद सारस्वत, अशोक कुमार मारू, संजय सोनी, मूलचंद दहिया, राजश्री कच्छावा, पुष्पा कंवर, स्वाति छाजेड़, जेठमल मेघवाल, जगदीश सोनी, शिव प्रजापत सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।