बीकानेर में सोमवार को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, जानें आपके क्षेत्र का समय
Bikaner News

बीकानेर में सोमवार को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, जानें आपके क्षेत्र का समय

Aug 2, 2026

 

बीकानेर. शहर में विद्युत तंत्र के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर ढांचे एवं बस बार बदलने के लिए सोमवार, 3 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा अत्यावश्यक रखरखाव कार्य के चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।

 

 

सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक माहेश्वरी धर्मशाला, वाटर टैंक, अंबेडकर सर्किल, एक्स-रे गली, मारवाड़ अस्पताल क्षेत्र, डीआरएम ऑफिस, मॉडर्न मार्केट, रेलवे क्वार्टर, हनी आइसक्रीम, ट्रैफिक थाना, हॉस्पिटल जीएसएस के सामने स्थित स्टोर, वीरा सेवा सदन, डुप्लेक्स कॉलोनी, पटेल नगर, पंचसती सर्किल, आदर्श कॉलोनी एवं सादुलगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

 

 

 

सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक पशु चिकित्सा परिसर, गांधी नगर (सरकारी कॉलोनी), भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटरनरी सर्किल, नीलम ट्रेवल्स और एसीबी कार्यालय क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।

 

 

 

दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक कैलाश पुरी कॉलोनी, राठौर ट्रेवल्स और नरेंद्र भवन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

 

 

 

सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सागर गांव के पीछे स्थित नानूराम ट्रांसफार्मर क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और असुविधा से बचने की अपील की है।