एसपी मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. वीर बहादुर सिंह को इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन की प्रतिष्ठित फेलोशिप
Bikaner News

एसपी मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. वीर बहादुर सिंह को इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन की प्रतिष्ठित फेलोशिप

Aug 2, 2026

बीकानेर. एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. डॉ. वीर बहादुर सिंह को उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन (ISH) की प्रतिष्ठित फेलोशिप (FISH) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान चेन्नई में आयोजित सोसाइटी के 36वें वार्षिक सम्मेलन InSH–BPCON 2026 के दौरान प्रदान किया गया।

 

 

 

डॉ. वीर बहादुर सिंह को यह सम्मान उच्च रक्तचाप के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन शोध, उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, शिक्षण कार्य तथा जन-जागरूकता अभियानों में अहम योगदान के लिए दिया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रमुख हृदय रोग एवं मेडिसिन विशेषज्ञों ने भाग लिया।

 

 

 

सम्मेलन के दौरान डॉ. सिंह ने उच्च रक्तचाप के आधुनिक जोखिम मूल्यांकन और भारतीय परिप्रेक्ष्य में उपचार रणनीतियों पर वैज्ञानिक व्याख्यान भी प्रस्तुत किया। उनके शोध और प्रस्तुति को विशेषज्ञों ने काफी सराहा।

 

 

 

इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के साथ-साथ राजस्थान के चिकित्सा जगत के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।

 

 

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. वीर बहादुर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें उच्च रक्तचाप की रोकथाम, समय पर पहचान और वैज्ञानिक उपचार के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने सहयोगी चिकित्सकों, विद्यार्थियों और संस्थान को दिया।