स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 10 किलो हेरोइन और हथियारों की खेप जब्त
Bikaner News

स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 10 किलो हेरोइन और हथियारों की खेप जब्त

Aug 2, 2026

बीकानेर. स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलो ‘999 मार्का’ अफगान हेरोइन और अत्याधुनिक हथियारों की खेप को जब्त कर लिया। ऑपरेशन SHOCKWAVE के तहत की गई इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में सीमा पार तस्करी के खिलाफ सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

 

 

 

आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में ह्यूमन इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई खेप को बीच रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें नामजद किया गया है। जांच में इस नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के तार पंजाब तक जुड़े होने की ज सामने आई है।

 

 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 किलो अफगान हेरोइन के साथ 11 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इनमें 2 तुर्की निर्मित ZIGANA पिस्टल, 4 Glock पिस्टल, 5 स्टार मार्क.30 बोर पिस्टल, 22 मैगजीन और 100 जिंदा कारतूस शामिल हैं।