चलती ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत, शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
Bikaner News

चलती ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत, शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

Aug 5, 2026

 

बीकानेर. बीकानेर में उदयरामसर रेलवे स्टेशन और पलाना के बीच चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुधवार को दोपहर करीब 12:15 बजे मिलने पर जीआरपी पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य मौके पर पहुंचे।

 

 

जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के मो. जुनैद खान, सोएब भाई, शकील, अब्दुल सतार और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पहुंचे।

 

 

 

मौके पर जीआरपी थाना के अधिकारी हज़ारा पठान, कांस्टेबल काना राम तथा पुलिस टीम ने आवश्यक जांच-पड़ताल और कार्रवाई की। इसके बाद शव को एम्बुलेंस के माध्यम से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। मृतक की पहचान मूला राम (52) पुत्र चंदा राम निवासी धरणोक, नोखा के रूप में हुई है।

 

 

घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मो. जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत ने राहत कार्य में सहयोग किया। वहीं असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे।