दिनदहाड़े 50 लाख से ज्यादा की सनसनीखेज लूट, बैंक कैश वैन रोककर बदमाश कैश बॉक्स ले उड़े
Bikaner News

दिनदहाड़े 50 लाख से ज्यादा की सनसनीखेज लूट, बैंक कैश वैन रोककर बदमाश कैश बॉक्स ले उड़े

Aug 5, 2026

बीकानेर. बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र से बुधवार को बड़ी खबर सामने आई है। पांचू थाना क्षेत्र के साधुना गांव के पास बैंक के कैश वाहन से दिनदहाड़े 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूटने की सनसनीखेज वारदात हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह नोखा क्षेत्र में इस तरह की पहली बड़ी लूट मानी जा रही है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार साधुना और सारुडा गांव के बीच सड़क मार्ग पर एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए चार बदमाशों ने बैंक के कैश वाहन को हथियार दिखाकर रुकवा लिया। इसके बाद बदमाश कैश बॉक्स लेकर मौके से फरार हो गए।

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ जरनैल सिंह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।