मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल आएंगे बीकानेर, यह रहेगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

बीकानेर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर आएंगे। मुख्यमंत्री मेघासर से लेकर बीकानेर शहर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
14 अगस्त को कार्यक्रम
दोपहर 3:25 बजे: मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे। मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे। विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
सायं 5:40 बजे: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से किसान भवन जाएंगे और विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
सायं 6:10 बजे: पीबीएम अस्पताल पहुंचेंगे। श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे।
सायं 6:50 बजे: राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम, हाई टी एवं ड्रोन शो में शामिल होंगे।
रात्रि 8:20 बजे: महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
15 अगस्त को कार्यक्रम
प्रातः 8:30 बजे: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।
प्रातः 8:55 बजे: शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करेंगे।
प्रातः 9:05 बजे: डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रातः 11:25 बजे: जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में आयोजित ‘युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 12:35 बजे: नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बीकानेर में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

