निकाय चुनाव: दोपहर एक बजे तक इतने प्रतिशत मतदान, बूथों पर लगी कतारें
Bikaner News Politics

निकाय चुनाव: दोपहर एक बजे तक इतने प्रतिशत मतदान, बूथों पर लगी कतारें

Sep 9, 2026

 

बीकानेर. जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक कुल 44.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 4 लाख 77 हजार 789 मतदाताओं में से करीब 93 हजार 848 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

 

 

सुबह मतदान की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन समय बीतने के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई। दोपहर तक विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिला, पुरुष और युवा मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। मतदान को लेकर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में भी उत्साह नजर आया।

 

 

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने और अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।