सुबह 10 बजे तक इतने फीसदी मतदान, अब तक इतने लोगों ने डाले वोट
Bikaner News Politics

सुबह 10 बजे तक इतने फीसदी मतदान, अब तक इतने लोगों ने डाले वोट

Sep 9, 2026

 

बीकानेर. नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह 10 बजे तक कुल 20.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

 

 

निर्वाचन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 4,77,789 मतदाताओं में से सुबह 10 बजे तक 99,591 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

 

 

सुबह के समय कई मतदान केंद्रों पर महिला, बुजुर्ग और युवा मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होने की संभावना है।