लूणकरणसर–सूरनाणा रोड पर बाइक फिसलने से हादसा, माता-पिता समेत दो बच्चे घायल
Bikaner News

लूणकरणसर–सूरनाणा रोड पर बाइक फिसलने से हादसा, माता-पिता समेत दो बच्चे घायल

Sep 29, 2026

 

लूणकरणसर. लूणकरणसर–सूरनाणा रोड पर सुबह करीब 11 बजे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार माता-पिता और उनके दो बच्चे घायल हो गए।

 

 

जानकारी के अनुसार बड़ेरणा गांव निवासी मदन मेघवाल अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान लूणकरणसर–सूरनाणा रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार परिवार सड़क पर गिर गया और सभी घायल हो गए।

 

 

हादसे की सूचना ओमप्रकाश मेघवाल ने महिपाल सिंह राठौड़ को दी। सूचना मिलते ही महिपाल सिंह राठौड़, प्रभुनाथ और राकेश मूंड मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

;