शिक्षा विभाग ने एक बार फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड, करीब 2 करोड़ छात्रों ने भाग लिया
Bikaner News

शिक्षा विभाग ने एक बार फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड, करीब 2 करोड़ छात्रों ने भाग लिया

Nov 7, 2025
बीकानेर. शिक्षा विभाग ने एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया है. राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक रूप से एक साथ 1.9 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गाया.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि अभी लगभग 40 हजार स्कूलों का आंकड़ा आना बाकी है और डेढ़ करोड़ के आसपास आंकड़ा पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में  सभी को विश्व कीर्तिमान बनाने और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक उत्सव मनाने की बधाई भी दी है.