राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांशु पंत का दिल्ली हुआ ट्रांसफर, यह रही मुख्य वजह…

बीकानेर. राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली तबादला कर दिया गया है। उन्हें केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी ने यह नियुक्ति दी है। सुधांश पंत के दिल्ली ट्रांसफर से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
सुधांश पंत की नियुक्ति 30 नवंबर को मौजूदा सामाजिक न्याय अधिकारिता सचिव अमित यादव की सेवानिवृत्ति के बाद प्रभावी होगी। 1991 बैच के पंत को 1 जनवरी, 2024 से राजस्थान का मुख्य सचिव बनाया गया था।

