रामपुरिया कॉलेज के संदीप और शाकिर ने दो गोल्ड मेडल जीते

बीकानेर. बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज के कला संकाय प्रथम वर्ष के विद्यार्थी संदीप भार्गव और शाकिर अली ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है ।
महाविद्यालय के खेल अधिकारी मानवेंद्र शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा श्रीगंगानगर के डीएवी कॉलेज में आयोजित वेट लिफ्टिंग में संदीप भार्गव ने 94 किलो श्रेणी में 246 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी क्रम में शाकिर अली ने पावरलिफ्टिंग में 59 किलो श्रेणी में 422 किलो में विजेता बन गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह दोनों खिलाड़ी अगले महीने आयोजित विश्वविद्यालय टीम के प्रतिभागी बनकर आल इंडिया प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे।
कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर पंकज जैन ने खेल अधिकारी एवं संकाय सदस्यों की उपस्थिति में दोनों विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए निरंतर आगे बढ़ने और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

