पुलिस का बड़ा एक्शन, 91 किलो डोडा पोस्त के साथ चार गिरफ्तार
बीकानेर. बीकानेर जिले में बढ़ रहे नशे को लेकर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. जिले में लगातार पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. ऐसे में शुक्रवार रात को भी देशनोक और जामसर पुलिस ने दो अलग अलग नशे के खिलाफ कार्रवाई की. जिसमें पुलिस ने 91 किलो डोडा पोस्त पकड़ा है साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.
जानकारी के अनुसार एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है. देशनोक पुलिस ने एक क्विंटल 51 किलो डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक ऑडी कार भी पकड़ी गई है. वही जामसर में 40 किलो डोडा पोस्त के दो आरोपी गिरफ्तार,एक कार भी पकड़ी है.

