बीकानेर के इस मार्केट में लगी आग, पुलिस जाप्ता और दमकल मौके पर पहुंची
बीकानेर. बीकानेर में सोमवार रात को केईएम रोड स्थित सहल पैलेस में आग लग गई. आग लगने से एकबारगी तो हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता और दमकल मौके पर पहुंची.
जानकारी के अनुसार सहल पैलेस में स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिससे आस पास के लोगों ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए. थोड़ी देर बाद पुलिस मौके जाप्ता और दमकल मौके पर पहुंची. जिससे कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि आग से कोई जनहानि की खबर नहीं है.
आपको बता दे कि यह मार्केट शहर का व्यस्तम मार्केट है. यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते है. इस मार्केट में कई दुकानें है.

