प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, लूणकरणसर सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री
Bikaner News

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, लूणकरणसर सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री

Jan 14, 2026

बीकानेर. प्रदेश में मंगलवार रात को कड़ाके की सर्दी का असर देखने को मिला। इस दौरान लूणकरणसर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज सर्दी के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। कई इलाकों में दृश्यता कम रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

ठंड बढ़ने से लोग अलाव तापते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में खुले स्थानों पर अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया गया। वहीं कई जगहों पर फसलों और गाड़ियों पर बर्फ की चादर जमी दिखाई दी, जिससे सुबह के समय ठिठुरन और बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी सर्दी का असर बने रहने की संभावना है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।