नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात किलो से अधिक डोडा पोस्त सहित दो गिरफ्तार
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाधिकारी कश्यपसिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने जयपुर रोड पर कार्रवाई करते हुए 7 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीराम पुत्र सुरजाराम ब्राह्मण और लालचंद पुत्र लीछमणराम गोदारा जाट, निवासी ठुकरियासर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की है, जिसका उपयोग अवैध नशे की तस्करी में किया जा रहा था।
यह कार्रवाई एसआई राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें कांस्टेबल पुनीत कुमार, अनिल कुमार, सुभाष एवं डीआर राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

