यात्रियो की सुविधा के लिए इन दो रेल गाड़ियों का लूनकरनसर स्टेशन पर ठहराव
Bikaner News

यात्रियो की सुविधा के लिए इन दो रेल गाड़ियों का लूनकरनसर स्टेशन पर ठहराव

Jan 28, 2026
बीकानेर. रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर एवं हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर- हजूर साहिब नांदेड रेलसेवाओं का लूनकरनसर स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि
1. गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर रेलसेवा दिनांक 03.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन व 17.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 16312, तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 02.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 21.36 बजे आगमन व 21.38 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 22723, हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 14.36 बजे आगमन व 14.38 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22724, श्रीगंगानगर- हजूर साहिब नांदेड रेलसेवा दिनांक 31.01.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन व 17.29 बजे प्रस्थान करेगी।