बज्जू के गोडू गांव से खेजड़ी बचाओ आंदोलन को समर्थन, सैकड़ों पर्यावरणप्रेमी कल निकालेंगे न्याय पदयात्रा
Bikaner News

बज्जू के गोडू गांव से खेजड़ी बचाओ आंदोलन को समर्थन, सैकड़ों पर्यावरणप्रेमी कल निकालेंगे न्याय पदयात्रा

Feb 4, 2026

बीकानेर. बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ महाआंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बज्जू क्षेत्र के गोडू गांव से खेजड़ी संरक्षण के समर्थन में गुरुवार को न्याय पदयात्रा निकाली जाएगी।

 

 

इस पदयात्रा में संतों के साथ सैकड़ों पर्यावरणप्रेमी पैदल चलकर आंदोलन के अनशन स्थल तक पहुंचेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा गोडू गांव से रवाना होगी और रास्ते में आने वाले कई गांवों से लोग इसमें शामिल होते जाएंगे।

 

पदयात्रा का उद्देश्य खेजड़ी की कटाई के विरोध में आवाज बुलंद करना और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे की ओर आकर्षित करना है।

 

 

 

न्याय पदयात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, खेजड़ी के महत्व और पारंपरिक मरुस्थलीय जीवन से जुड़े संदेश भी दिए जाएंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि मरुस्थल की जीवनरेखा है और इसके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होना जरूरी है।

 

 

गौरतलब है कि बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत संतों और पर्यावरणप्रेमियों द्वारा आमरण अनशन जारी है। ऐसे में बज्जू क्षेत्र से निकलने वाली यह पदयात्रा आंदोलन को नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन देने वाली मानी जा रही है।