अभिनेता सलमान खान के पिता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बीकानेर. सलमान खान के पिता सलीम खान को तबीयत बिगड़ने के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती करावाया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शरीर में सूजन की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान, जो जावेद अख्तर के साथ अपनी मशहूर जोड़ी सलीम-जावेद के तौर पर मशहूर हैं और एक्टर सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान के पिता हैं. उनकी सेहत से जुड़ी इस अपडेट ने अचानक सभी को परेशान कर दिया है.
बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के बांद्रा में लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है, जो परिवार के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स वाले घर के पास है. अस्पताल के बाहर सिक्योरिटी टाइट है और सलमान खान से लेकर उनकी बहन अल्वीरा और बहनोई आयूष शर्मा तक वहां पापा सलीम से मिलने के लिए पहुंचे.
अभी अपडेट ये है कि सलीम खान को 48 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाना है. शायद इसके बाद ही उनकी सेहत को लेकर कोई अपडेट शेयर की जाए.
सलमान खान भी अपने पिता सलीम खान से मिलने के बाद लीलावती हॉस्पिटल के बाहर दिखे. वह काफी परेशान दिख रहे थे, उनके साथ भारी सिक्योरिटी भी थी, उन्होंने काली टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी. अभी सलमान खान के परिवार की तरफ से सलीम खान की सेहत को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं की गई है. उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने का सही कारण अभी पता नहीं चला है.

