भाजपा बीकानेर शहर में संगठन को नई मजबूती, मीडिया-आईटी संयोजकों की घोषणा
Bikaner News Politics

भाजपा बीकानेर शहर में संगठन को नई मजबूती, मीडिया-आईटी संयोजकों की घोषणा

Mar 26, 2026

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर जिला बीकानेर ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के लिए मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के संयोजकों की घोषणा की है। इस निर्णय को संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

 

 

 

 

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर विस्तार और जिम्मेदारियों का स्पष्ट वितरण जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नव-नियुक्त संयोजक पार्टी की विचारधारा, नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

 

 

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनसेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है।

 

 

 

 

 

बीकानेर पूर्व विधानसभा से नियुक्तियां

मीडिया संयोजक – शिखर चंद डागा

सोशल मीडिया संयोजक – दिनेश भटनागर

आईटी सेल संयोजक – अंकुश चौपड़ा

 

 

बीकानेर पश्चिम विधानसभा से नियुक्तियां

मीडिया संयोजक – उपासना जैन

सोशल मीडिया संयोजक – हरीश भोजक

आईटी सेल संयोजक – करण कुमार स्वामी

 

 

 

भाजपा द्वारा की गई इन नियुक्तियों से संगठन के आईटी और डिजिटल विंग को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार अब और अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा।