भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, गंगाशहर मंडल में बैठक व सम्मान समारोह
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के आगामी 06 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को लेकर गंगाशहर मंडल कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बैठक में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, गंगानगर सह-प्रभारी मोहन सुराणा, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, सरिता नाहटा एवं मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने तथा अधिक से अधिक जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गंगानगर सह-प्रभारी मोहन सुराणा को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बनने पर साफा, शॉल, दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
साथ ही शिखरचंद डागा, राजश्री कच्छावा एवं अंकुश चोपड़ा को पार्टी में नए दायित्व मिलने पर तथा अमरचंद भाटी को गंगाशहर सैन समाज का अध्यक्ष चुने जाने पर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
बैठक में गंगाशहर मंडल संयोजक राजश्री कच्छावा, सह-संयोजक जगदीश सोनी एवं शिव प्रजापत ने भी विचार रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी के ध्वज वितरित किए गए और प्रत्येक बस्ती व गांव में ध्वज लगाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में सुनीता हटीला, कमल गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, जेठमल नाहटा, भंवर साहू, मघाराम नाई, जसकरण मारू, दीपक यादव, मूलचंद दैया, संजय सोनी, विनोद भाटी, अशोक सेन, गोपाल राम नाई, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र सुराणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

