तापमान 40 डिग्री के पार, बीकानेर समेत प्रदेश में भीषण गर्मी, कल आंधी और हल्की बारिश के आसार
Bikaner News

तापमान 40 डिग्री के पार, बीकानेर समेत प्रदेश में भीषण गर्मी, कल आंधी और हल्की बारिश के आसार

Apr 16, 2026

 

बीकानेर। प्रदेश में गर्मी ने अब तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को बीकानेर सहित कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। दिनभर तेज धूप और लू जैसे हालात बने रहे। बीकानेर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि 17 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

 

 

इस दौरान जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ आंधी चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

गुरुवार को सुबह से ही सूरज की तपिश तेज रही और दोपहर होते-होते गर्मी ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई, वहीं दोपहर के समय बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा।