रोटरी इनरव्हील क्लब ने होम्योपैथी विभाग को दिया वॉटर प्यूरीफायर

बीकानेर। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था रोटरी इनरव्हील क्लब की ओर से रानी बाजार स्थित चिकित्सा संकुल के होम्योपैथी विभाग में जनहितार्थ वॉटर प्यूरीफायर भेंट किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में यह वॉटर प्यूरीफायर चिकित्सा संकुल के व्यवस्थापक एवं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. इंद्रा भादू को सौंपा गया।
चिकित्सा संकुल के प्रबंधक राजीव शर्मा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शुद्ध पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है और इस सुविधा से बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा संकुल के व्यवस्थापक दिनेश वत्स, आर्किटेक्ट पूनम गहलोत, साबिर एवं योगेश भार्गव भी मौजूद रहे। इनकी उपस्थिति में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नीरू डोगरा, सचिव अर्चना महत्ता, कोषाध्यक्ष शिबा सिंह, आईएसओ सोनिया छींपा, भगवती थिरानी तथा कुसुम व्यास ने वॉटर प्यूरीफायर डॉ. इंद्रा भादू को प्रदान किया।
इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने कहा कि संस्था आगे भी सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

