राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई, फिर हिरासत में लिया
नई दिल्ली। पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए। कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही थी।
धरने के दौरान जब पुलिस राहुल गांधी को हटाने पहुंची तो वे जमीन पर लेट गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हाथ-पैर से पकड़कर उठाया और हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन सहित विपक्ष के कई नेता मौजूद रहे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मौके से हटाया।

