इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Bikaner News

इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Jul 30, 2026
बीकानेर. सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने वालों पर अब पुलिस की कड़ी नजर है। इसी क्रम में पांचू थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पांचू थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रौनक बिश्नोई निवासी कुदसू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने या युवाओं में गलत संदेश फैलाने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो पोस्ट करने से बचें। ऐसा करना उन्हें कानूनी कार्रवाई के दायरे में ला सकता है। पुलिस की साइबर और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।