बीछवाल रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग
बीकानेर. लालगढ़–सूरतगढ़ रेलखंड पर स्थित समपार संख्या C-148A (बीछवाल फाटक) पर अनुरक्षण कार्य के चलते फाटक 4 अगस्त रात 8 बजे से 5 अगस्त रात 8 बजे तक बंद रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर मंडल के अनुसार अनुरक्षण कार्य के दौरान इस समपार से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा। ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि इस अवधि में समपार संख्या C-147, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
रेलवे प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान लगाए गए संकेतकों और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि रेल एवं सड़क यातायात सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सके।

