गोपेश्वर बस्ती में फिर चोरी, गरीब महिला के घर से 20 हजार नकद और जेवर ले गए चोर
Bikaner News

गोपेश्वर बस्ती में फिर चोरी, गरीब महिला के घर से 20 हजार नकद और जेवर ले गए चोर

Aug 10, 2026

 

बीकानेर. गोपेश्वर बस्ती में चोरों ने एक बार फिर गरीब परिवार के घर को निशाना बनाया है। खेतेश्वर मंदिर के पीछे रहने वाली राजा बाई पत्नी हड़माना राम नायक के घर में रविवार रात चोरी की वारदात हुई।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, चोर घर से करीब 20 हजार रुपए नकद, सोने की बालियां और दो भारी पायल चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि परिवार बजरी की खान में मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है और उनके बच्चे भी मजदूरी करते हैं।

 

 

 

परिजनों के अनुसार, वारदात में चार से पांच लोगों के शामिल होने की आशंका है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

 

 

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी राजा बाई के पास वाले घर में चोरी की वारदात हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गोपेश्वर बस्ती के लोगों में चिंता का माहौल है।