बीकानेर में मंगलवार को 3 घंटे बिजली कटौती, इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई
बीकानेर. विद्युत तंत्र के ट्रांसफार्मर के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते मंगलवार, 11 अगस्त को बीकानेर शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 8 से 11 बजे तक: गढ कॉलोनी, मरुधर नगर और महिला थाने के आसपास के क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 7 से 11 बजे तक: रंगोली महादेव मंदिर के पास तथा आशीर्वाद नर्सिंग होम, जवाहर नगर के आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।

