राजस्थान में 41 जिला परिषदों के जिला प्रमुख पदों का होगा आरक्षण तय, 13 अगस्त को निकलेगी लॉटरी
Bikaner News Politics

राजस्थान में 41 जिला परिषदों के जिला प्रमुख पदों का होगा आरक्षण तय, 13 अगस्त को निकलेगी लॉटरी

Aug 10, 2026

 

जयपुर. राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत प्रदेश की 41 जिला परिषदों में जिला प्रमुख पदों के आरक्षण का श्रेणीवार आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

 

 

 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 13 अगस्त 2026 को दोपहर 3:15 बजे जयपुर स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग के सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी।

 

 

 

यह प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। लॉटरी के जरिए यह तय होगा कि 41 जिला परिषदों में जिला प्रमुख के कौन-कौन से पद किस आरक्षित श्रेणी के लिए होंगे।

 

 

 

विभाग ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी सूचना भेजी है। पार्टी का कोई प्रतिनिधि इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहे तो निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित हो सकता है।

 

 

 

13 अगस्त की लॉटरी के बाद प्रदेश की 41 जिला परिषदों में जिला प्रमुख पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो जाएगी।