संत रविदास जयंती वर्ष पर बीकानेर पूर्व में निकली समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा, बागीनाडा हनुमान मंदिर पर हुआ भव्य समापन
बीकानेर. संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ लालगढ़ स्टेशन के सामने स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज मंदिर से हुआ। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रथ यात्रा बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों और निर्धारित पड़ावों से होकर गुजरी। इस दौरान माता जी मंदिर, सूरसागर के पास गिन्नाणी, सांसद सेवा केंद्र, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज मंदिर, रेगर समाज बस्ती, लालेश्वर महादेव मठ, शिवबाड़ी, सोमेश्वर महादेव मंदिर, वल्लभ गार्डन, नागणेची माता मंदिर और पवनपुरी रोड सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने कलश वंदन कर रथ यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संत रविदास जी महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
रथ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते हुए बागीनाडा हनुमान जी मंदिर, रानीबाजार पहुंची, जहां श्रद्धा और उत्साह के माहौल में समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा का भव्य समापन हुआ।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, जिला संयोजक एडवोकेट कौशल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, चंपालाल गेदर, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, जिला सहसंयोजक सुभाष वाल्मीकि, जितेंद्र सिंह, सोहनलाल प्रजापत, सरिता नाहटा, अशोक प्रजापत, सुनीता हटीला, विनोद करोल, रामकुमार व्यास, प्रकाश मेघवाल, विश्वजीत सिंह, फारुक चौहान, मंजूलता रावत, विजयालक्ष्मी राजपुरोहित, भगवान भाटी और अमित स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

