बीकानेर की हवेलियों में बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने किया शाही फोटोशूट, खास ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
बीकानेर. ऐतिहासिक शहर बीकानेर की खूबसूरत विरासत अब बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया के नए फैशन फोटोशूट के जरिए देश-दुनिया के सामने नजर आ रही है। Fashionably Pernia के ‘The Heritage Edit’ के लिए तारा सुतारिया का खास फोटोशूट बीकानेर के भंवर निवास, ओल्ड बीकानेर में किया गया। शाही वास्तुकला और पारंपरिक माहौल के बीच तारा का रेट्रो ग्लैमर इस शूट को खास बना रहा है।
इस एडिट में भारतीय फैशन की विरासत को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है। शानदार कॉउचर, बारीक कढ़ाई, समृद्ध टेक्सटाइल और स्टेटमेंट सिल्हूट के साथ तारा अलग-अलग लुक में नजर आईं। पारंपरिक परिधानों के साथ पहनी गई ज्वेलरी ने भी पूरे लुक को शाही अंदाज दिया। बता दे की 5 सितम्बर को अभिनेत्री तारा सुतरिया बीकानेर पहुंची थी और उसके बाद बीकानेर की हवेलीयों में फोटोशूट करवाया था.
इस फोटोशूट में तारा सुतारिया ने Khajanchi Jewels Palace की ज्वेलरी पहनी है। पारंपरिक भारतीय आभूषणों की चमक और बीकानेर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ने फोटोशूट में राजस्थानी विरासत का रंग और गहरा कर दिया।
चंदन से जुड़ी दादी की याद
फैशन और स्टाइल के साथ तारा ने भारतीय सौंदर्य परंपराओं को लेकर भी अपनी पसंद साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें चेहरे और त्वचा के लिए घर पर तैयार किए जाने वाले नुस्खों में चंदन का इस्तेमाल पसंद है। चंदन की खुशबू उन्हें अपनी दादी की याद दिलाती है और बचपन से ही चंदन उनकी पसंद रहा है।
भारतीय फैशन की विरासत पर बोलीं तारा
तारा ने भारतीय फैशन की खासियत बताते हुए रंगों, कढ़ाई, कपड़ों की नजाकत और उनकी समृद्धि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में पारंपरिक कपड़ों को पहनने और ड्रेप करने के अलग-अलग तरीके देखने को मिलते हैं। भारतीय फैशन में खूबसूरती के साथ आराम का भी खास ध्यान रखा जाता है।
The Heritage Edit के जरिए भारतीय विरासत, कारीगरी और आधुनिक भारतीय फैशन को एक साथ पेश किया गया है। बीकानेर के भंवर निवास में हुआ तारा सुतारिया का यह फोटोशूट इसी विरासत को आधुनिक ग्लैमर के साथ सामने लाता है।

