चांदी के वर्क, फूलों और केसर से सजे गढ़ गणेश, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बीकानेर. नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित गढ़ गणेश मंदिर में बुधवार को भगवान गणेश का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। चांदी के वर्क, विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों और केसर से सजे भगवान गणेश के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं
चिकित्सा शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. बाल किशन गुप्ता को मिला ‘एसीपी इंडिया एजुकेटर अवार्ड’
बीकानेर. चिकित्सा शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बाल किशन गुप्ता को प्रतिष्ठित ‘एसीपी इंडिया एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान इंदौर में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित अमेरिकन कॉलेज
पूनरासर मेले को लेकर जयपुर रोड पर कल से तीन दिन यातायात डायवर्ट, डीजे वाहनों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर. पूनरासर गांव में आयोजित होने वाले श्री हनुमानजी मेले को लेकर बीकानेर पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेले के दौरान 17 से 19 सितंबर 2026 तक जयपुर रोड पर यातायात डायवर्ट रहेगा।
महापौर पद के लिए चार नामांकन दाखिल, भाजपा प्रत्याशी को 15 मिनट करना पड़ा सिंबल का इंतजार
बीकानेर. नगर निगम के महापौर पद के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल चार पर्चे दाखिल किए गए। कांग्रेस और भाजपा की ओर से एक-एक नामांकन पत्र जमा कराया गया, जबकि कांग्रेस के बागी नवरत्न डागा ने निर्दलीय प्रत्याशी के
महापौर पद के लिए अनिल कल्ला ने भरा नामांकन, बोले—33 साल बाद पार्टी ने मुझे अवसर दिया
बीकानेर. नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला सहित परिवार के सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद कांग्रेस नेताओं ने
मेहनत और लगन से अनुष्का बनीं युवा जिला अधिकारी, बीकानेर का बढ़ाया मान
बीकानेर. अपनी लगन, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर बीकानेर की बेटी अनुष्का पारीक ने महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। अनुष्का ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में युवा जिला अधिकारी के रूप में अपनी पहली पोस्टिंग पर कार्यभार संभाला। उनकी सफलता केवल
37 साल से बेकार था हाथ, एक सर्जरी ने लौटाई बाबूलाल की रोजी-रोटी
बीकानेर. जिस हाथ की गंभीर विकृति ने बाबूलाल को करीब 37 वर्षों तक दूसरों पर निर्भर रहने के लिए मजबूर किया, उसी हाथ से अब वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा बन रहे हैं। महज आठ माह की उम्र में चूल्हे
बीकानेर में ‘पायलवाला’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे 200 डिजाइन के पायल
बीकानेर. शहर में ब्राइडल एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी के क्षेत्र में नई शुरुआत करते हुए कोटगेट स्थित विजय शॉपिंग मॉल में ‘पायलवाला ब्राइडल आर्टिफिशियल ज्वेलरी’ शॉप का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्राहकों ने
महाजन में भारत-अमेरिका की सेनाओं ने भरी हुंकार, ‘युद्ध अभ्यास-2026’ में गरजेंगे आधुनिक हथियार
बीकानेर. बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2026’ शुरू हो गया है। युद्ध जैसे वास्तविक हालात के बीच दोनों देशों के सैनिक दुश्मन के ठिकानों की पहचान, निगरानी और संयुक्त सैन्य कार्रवाई
न लिंक आया, न OTP पूछा… फिर भी खाते से निकल गए 1.58 लाख रुपये
बीकानेर. साइबर ठगों ने बिना कोई लिंक भेजे और ओटीपी पूछे एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1 लाख 58 हजार 700 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकलने का संदेश आने के बाद पीड़ित को साइबर ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित

